Chutkule in hindi: जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए हंसते-मुस्कुराते रहना बेहद जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। जोक्स-चुटकुले इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे और कुछ पल के लिए ही सही आप परेशानियों को भूल जाएंगे। चलिए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।
गोलू और मोलू बात कर रहे थे...
गोलू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।