फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार जोक्स: जब सुरेश की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए भगवान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 19 Jan 2024 11:51 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मजेदार जोक्स: हंसना-मुस्कुराना भले ही हमें टाइम पास करने जैसा लगता है, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी है। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। सबसे अच्छी बात ये है कि हंसने के लिए आपको कोई समय तलाशने की जरूरत नहीं है आप कभी भी और कहीं भी थोड़ा-बहुत हंसी मजाक कर सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

सुरेश ने बहुत कठोर तपस्या की…!
प्रसन्न होकर भगवान बोले – मांगो वत्स, क्या चाहिए…?
सुरेश- सिस्टम से चलिए प्रभु…
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ…?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के वक्त भाई समझौता दोनों ही करते हैं।
स्त्री अपने मां-बाप और मायका छोड़ देती है
और पुरुष अपने सुख-शांति व अच्छे दिनों की उम्मीद।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25,000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पंडितजी की कथा और अपनी पत्नी की व्यथा बिलकुल एक जैसी होती है
समझ में तो कुछ ज्यादा नहीं आता।
फिर भी उसे ध्यान लगाकर सुनने का नाटक करना ही पड़ता है...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें