फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डीजे में गाना बजते ही पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 14 Jul 2025 12:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes : हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

शादी में डीजे बजना शुरू हुआ, तभी गाना बजा
जिसको डांस नहीं करना वो जाकर अपनी भैंस चराये
गाना सुनकर पति अपनी पत्नी से बोला- चलो डार्लिंग खाना खाते हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बेटा तुमने कछुआ और खरगोश की कहानी सुनी है?
गोलू- जी सर बिलकुल
टीचर- तो तुमने इससे क्या सीखा?
गोलू- यही की रेस बेशक हार जाओ मगर नींद हमेशा पूरी होनी चाहिए......

एक लड़के ने एक खूबसूरत लड़की से पुछा,
आप कहां रहती हो?
लड़की ने जवाब दिया- एम जी रोड 
लड़का- इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो,
चलो मेरे घर चलो.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक टकला आदमी बिना कॉलर की टीशर्ट पहन पत्नी से पूछता है-
कैसा लग रहा हूं मै?
पत्नी- अजी रहने दो
पति- अरे बता न
पत्नी- अब मैं क्या बताऊं
पति- अरे बता भी, तुझे मेरी कसम
पत्नी- ऐसे लग रहे हो जैसे, फटे मौजे से अंगूठा बाहर निकल आया हो......


Hindi Chutkule: मां- कभी किताबें खोल के भी देखी हैं तुने, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है बेटा
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है, बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं, आप इंजीनियर कैसे बने?
उसके बाद बेटे की हुई जमकर पिटाई.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
मिंटू (चिंटू से)- कोई लड़की आपके प्यार को ठुकराए
तो कहीं ऊंचा टावर देखो और उस पर चढ़ जाओ
चिंटू- और फिर
मिंटू- सोचो शहर बहुत बड़ा है दूसरी कोई मिल जाएगी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें