Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
पत्नी- अगर आपकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाए
और उसी दिन मेरा अपहरण हो जाए और वो लोग मुझे
छोड़ने के लिए 1 करोड़ मांगे तो आप क्या करेंगे?
पति- तुम्हारा सवाल तो अच्छा है लेकिन एक दिन में मेरी 2
लॉटरी कैसे लग सकती है?.....
मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता
इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो, मैंने भी कोशिश की
बीवी- बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हें? लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा......