हिंदी चुटकुले: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हंसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। इसलिए हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और हमारे साथ रहने वाले लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स।
पति (मरते समय अपनी पत्नी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
पत्नी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं. मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थी।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया है...!!