फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी जोक्स: कुम्भ मेले में पत्नी को लेकर गया पति, वजह पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Sun, 27 Sep 2026 06:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
वायरल फनी जोक्स: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।



एक आदमी अपनी पत्नी कुम्भ के मेले में लेकर गया
और अकेले में जाकर भगवान से प्रार्थना करने लगा
हे प्रभु न्याय करो
हे प्रभु न्याय करो
हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुम्भ में
कभी पति-पत्नी पर भी तो Try करो......



खाना खाने बैठे पति ने पत्नि को आवाज लगाई
पति- अरी सुनती हो, भाग्यवान
ये जो तुमने सब्जी बनाई है, इसे क्या कहते हैं?
पत्नी- क्यों किसलिये पूछ रहे हो?
पति- मुझसे भी तो स्वर्ग में पूछा जायेगा,
क्या खा के मरे थे?
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जीजा- पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं? 
साली- क्योंकि शादी के बाद सारे गम
पति के हिस्से में आ जाते हैं और पत्नी
बे-गम हो जाती है
जीजा बेहोश........
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़के ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- हम लोग उसे शादी कहते हैं.....



चुटकुले: तुम लड़कियां इतना फैशन क्यों करती हो? लड़की का जवाब सुनकर लड़का बेहोश


फनी चुटकुले: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रहे हो? सोनू की बात सुनकर टीचर के उड़ गए होश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर- मरीज को 1 घंटे पहले लाते तो हम इसे बचा लेते
सोनू- 10 मिनट पहले तो एक्सीडेंट हुआ है,
1 घंटे पहले कैसे लाते?



डॉक्टर- तुम्हे तो बहुत कमजोरी है,
छिलके सहित फल खाया करो
पप्पू- ठीक है डॉक्टर साहब
कुछ देर बाद पप्पू रोता हुआ,
डॉक्टर के पास वापस आया और बोला-
पेट में बहुत तेज दर्द है
डॉक्टर- क्या खाया?
पप्पू- छिलके सहित केला..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मैंने पूछा चांद से देखा है कहीं मेरे यार सा हसीं, 
चांद ने कहा- इश्क में अंधा तू है, मैं नहीं.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें