खुश रहना हर व्यक्ति के जीवन में जरूरी है। खुश रहने से हमारा मन और तन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। जब हम दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं तो हमारा काम करने में मन भी लगता है। जब हम कोई काम खुश होकर करते हैं तो वो हमेशा पूरा होता है और सही होता है। हमें खुश होने के लिए हंसना जरूरी है और हंसने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। हम कोई कॉमेडी वीडियो देखते हैं या फिर कुछ ऐसा पढ़ते हैं जिससे हमें हंसी आए। हम हंसने के लिए चुटकुले भी पढ़ते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर में और पढ़ते हैं खिलखिलाने के लिए चुटकुले।
एक दर्जी रास्ते में कहीं जा रहा था ,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर अगल बगल के लोग उससे दूर चले गए