अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी हो तो हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए। अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है, लेकिन आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि परिवार में एक साथ बैठकर हंसी-मजाक कर सकें। चिंता और तनाव की वजह से कई बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक खुश रहने की जरूरत है। लोगों को हंसाने और खुश रखने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर में
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं।
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोडा