आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी एक दवा की तरह है। हंसने से इंसान प्रसन्ना रहता है जिसकी वजह से उसके चेहरे पर खुशी रहती है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपके कई दोस्त भी बन जाते हैं जिससे आप बोर नहीं होते हैं। आपका खाली समय दोस्ते के साथ बैठकर और हंसकर कट जाता है। इससे आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं। इसीलिए हम आपके रोज कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लाए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।