इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह से अच्छा खाना, पीना जरूरी होता है। उसी तरह से हंसना भी हमारे जीवन में बहुत जरुरी होता है। हंसना भी एक तरह का योग है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर रौनक बनी रहे है तो आज से हंसना- मुस्कुराना शुरू कर दीजिए। बुजुर्गो ने भी कहा है कि हंसना सौ रोगों की एक दवा है। अगर सुबह-शाम हंसने की आदत डाल ली जाए तो कोई भी बीमारी हमारे आस-पास भी नहीं आएगी। हम शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए आपको आज हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लाए हैं, जिनको पढ़कर आप हंस हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सफर......
.
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।