अच्छी हवा, अच्छा खानपान की तरह इंसान के सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी जरूरी होता है। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लेंगे, तो मानसिक तनाव की वजह से कोई भी बीमारी आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी - 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...