फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 17 Jul 2023 05:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोग काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से  कम उम्र में ही लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। लोगों पर काम का दवाब इतना अधिक बढ़ चुका है कि वह हमेशा तनाव में रहते हैं। इसलिए हर किसी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पिता- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
चिंटू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
पिता- अच्छा, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
पिता- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी के बाप से भी नहीं... 
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तू रख ले... 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
भिखारी - बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए.
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं.
समीर - पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी - मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है...

आज के मजेदार जोक्स: दामाद और सास की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें