Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके कारण आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। तनाव से होने वाली बीमारियों से आप बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप खुद भी हंस सकते हैं और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी..
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है!
डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।