फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: बच्चे की बात सुनकर टीचर की बोलती हो गई बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 10 Nov 2026 05:31 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
विज्ञापन
1 of 5
देसी जोक्स - फोटो : AI
हिंदी जोक्स: वर्तमान समय की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई इतना व्यस्त हो गया है कि उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो काम के दबाव से होने वाले मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी अपने परिजनों के बीच बैठकर कुछ देर जरूर हंसी मजाक करना चाहिए। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है और आपका मन प्रसन्न रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 

देवर- आप बहुत सुंदर हो।
भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- भाभी पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...!
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

जोक्स हिंदी: लड़की- मैं तुम्हारे लिए राखी लाई थी, तुमने बंधवाई क्यों नहीं? लड़के ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

देसी जोक्स: दूल्हा -घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं? दुल्हन का जवाब सुनकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें