हिंदी जोक्स: हंसने से हम सभी को मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-
डॉक्टर साहब ! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !
डॉक्टर- क्या हुआ?
आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !
डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?
जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?
आदमी- गलती हो गई हुज़ूर
दरअसल मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था ,उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी।