फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे बेहोश

Sun, 04 Sep 2022 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule Jokes Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से अच्छी नींद आती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। हालांकि आज कल ज्यादा व्यस्त होने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। हंसने में जोक्स हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया,
बॉस ने नाराज होते हुये बोला - 
नालायक अपनी औकात देखी है, जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
गोलू बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
पप्पू- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं।
टीचर बेहोश...!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- चल तो रहे हो, 
मायके लड़ना मत
वो मेरे पापा का घर है। 
पति (झुंझलाकर)- तो मेरे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज यहां महाभारत करती हो...
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी देती हो, क्या अच्छी बात है ?
पत्नी- ठीक है, अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है मां को यहीं बुला लूगीं... 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है. देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है.
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- ये कैसी दाल बनाई है…? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है…! 
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, 
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं…!
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, 
कब से देख रही हूं… पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें