फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: रेलवे के इंटरव्यू में चिंटू से पूछा गया ऐसा सवाल, जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे

Wed, 23 Feb 2022 06:14 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिस प्रकार हम सभी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से भोजन करते हैं उसी प्रकार हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिससे मानसिक तनाव नहीं होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना- मुस्कुराना हमें मानिसक तनाव से बचा सकता है। हंसना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है, खुलकर हंसने में हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें हम पढ़ कर हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में.........
 
संता – भाई आज तो गज़ब हो गया बंता – लॉटरी लग गयी क्या पाजी
संता – भाई आज तो गजब हो गया
बंता – लॉटरी लग गयी क्या पाजी
संता – ओये नहीं मैं बस में बैठा था
तभी एक आदमी आया और फोन में राष्ट्रगान चला दिया
बंता – फिर ?
संता – फिर क्या राष्ट्रगान सुनते ही
मैं खड़ा हो गया और
वो मेरी सीट पर बैठ गया...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लडका : मैं उस लडकी से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आंखों में सुरमा और फेस पर ढेर सारा पाउडर पोतकर एक पहाड़ी लड़की दुकान पर जाकर बोली...
लड़की- ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार- पता नहीं मैडम  
लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था
दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं
लड़की- हां वही।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
चिंटू -लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
चिंटू -तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
चिंटू - अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
चिंटू - तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
चिंटू -क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर मंटू से बहुत परेशान थी
टीचर - मंटू अपनी बैग से सारी किताबें निकालो।
मंटू  - निकाल ली मैडम।
टीचर - ये किताब किसकी है?
मंटू  - कागज की है मैडम।
टीचर - ये तो मुझे भी पता है कागज की है।
मंटू  - तो फिर पूछ क्यों रही हो?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें