फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: डाकू- हम लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं, संता का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 15 Oct 2023 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 

शादी की 5वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली... सुनिए जी, 
अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे? 
पति- हट पगली, कैसे सवाल पूछती है 
पत्नी- बताओ ना जानू... 
पति- मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ, मैं रोक थोड़ी रहा हूं
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डाकू- हम लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं...! 
संता- कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो, 
आज घर लूट लो, कल आके बंदूक जरूर दिखा जाना...! 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पेपर कैसा गया? 
बेटा- पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था, 
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया! 
पिता- और सवाल दो? 
बेटा- बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!

Jokes: रूपेश - पापा मुझे एक लड़की पसंद है, पापा ने कही ऐसी बात जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी डांटते हुए बोले- राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था और तुम पूरी डाली तोड़ लाए, 
जल्दी बोलो क्यों? 
राजू- पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया।

Jokes: टीटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था? मंटू की बात सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें