हिंदी जोक्स: हम सभी के लिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं जीवन में आने वाली हर परेशानियों का सामना आसानी से कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की,आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं..