Santa Banta Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई उपाय करते हैं, लेकिन हंसी आपको स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप किसी समय भी हंस सकते हैं, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं..!
पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था..?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!