फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: संता ने बंता को दी सिर दर्द दूर करने की गजब की सलाह, पढ़िए वायरल चुटकुले

विज्ञापन
1 of 5
Viral Jokes - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 
संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया
शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी
तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,
मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।
आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।
आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।
घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े
और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!
संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?
उनका कुछ नहीं कर पाई?
मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो
कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।
पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!
पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
Viral Jokes - फोटो : iStock
पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
पप्पू- क्यों? 
गप्पू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है
 
विज्ञापन

3 of 5
Viral Jokes - फोटो : iStock
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत

Viral Jokes: साली की बात सुनकर जीजाजी के उड़ गए तोते, पढ़िए वायरल चुटकुले

4 of 5
Viral Jokes - फोटो : iStock
पति-  क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।

Hindi Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viral Jokes - फोटो : iStock
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था...
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका !
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है!
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें