Jokes Hindi: आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दो खूबसूरत लड़कियां खुले आसमान में टेंट लगाकर सो रहीं थी... और तभी...
आधी रात को एक लड़की की नींद खुली
पहली लड़की- अरे सोनम, उठो
दूसरी लड़की- बोलो
पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की- तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।