फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: संता- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? बंता का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 24 Sep 2023 04:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के अधिक दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती चली जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है उतना ही जरुरी होता है खुल कर हंसना। इसलिए कोशिश करें हर रोज आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी मिलती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे...  
संता बंता के घर गया... 
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी,
फोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी है,
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, 
और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी... 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था... 
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो वो होशियार,
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या...? 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
बंता- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था... 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...
लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!

Jokes: डॉक्टर- अब क्या हाल है? मरीज का जवाब जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था
कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,
उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर वह बोला, लगे रहो लाइन में सालो,
आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें