Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी की तबीयत कुछ खराब रहती थी तो उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई,
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि गले में नौलखा हार भी बना दो...
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा- आपने ऐसा क्यों किया...?
पत्नी बोली- कभी मैं मर गयी तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे, नई वाली आएगी तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!!