फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पुलिस से बोला गोलू- मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 06 Jul 2025 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
गोलू पुलिस स्टेशन जा कर बोला-
मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है 
इंस्पेक्टर- कौन दे रहा है?
गोलू- बिजली वाले कह कह रहे हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे......
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आज तो पार्टी में स्टेज पर आग लगा देंगे, पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है
दूसरा- मगर ये तो खाली है
पहला- आज कल बोलचाल बंद है...

Jokes: बॉयफ्रेंड- डार्लिंग तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर कर लिया मोबाइल स्विच ऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो। 
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो? 
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें