फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आज तो पार्टी में स्टेज पर आग लगा देंगे, पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 06 Jul 2025 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा की तरह है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक दोस्त ने दूसरे को फोन किया, 
तो उधर से उसके नौकर की आवाज आई। 
पहले दोस्त ने कहा तेरे साहब कहां है नौकर ने कहा, 
जी साहब तो बाहर गये हैं, पहले दोस्त ने पूछा कि 
क्या वो दिल्ली से बाहर गये हैं या भारत से बाहर? 
नौकर बड़ी ही मासूमियत से बोला, 
जी न तो वो दिल्ली से बाहर गये हैं न ही भारत से, 
साहब तो जरा सू सू करने गये हैं, 
आप फोन होल्ड करो, अभी बुला कर लाता हू।
 
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं... 
पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे... 
पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया... 
पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं. 
पत्नी... हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 

Jokes In Hindi: भारत आए विदेशी डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी
लड़का- हेलो
लड़की- हाय, क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं
लड़की- यार तुम कितने स्वीट हो
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है, 
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...

Hindi Chutkule: टीचर- समेस्टर सिस्टम से क्या फायदा होता है? सोनू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
आठ-नौ लोग चोरी कर रहे थे, तभी पुलिस आ गई
उसमे से एक चोर दौड़कर पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया
पुलिस- तू अपने आप ही क्यों बैठ गया? 
चोर- क्योंकि पिछली बार मैं पकड़ा गया था तो
गाड़ी में सीट नहीं मिली थी, खड़े होकर जाना पड़ा था....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें