फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: मालकिन और नौकरानी की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 10 Mar 2024 04:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना भी लोगों के लिए एक चुनौती है। समय की कमी की वजह से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आप सिर्फ एक छोटा सा काम करके तनाव को दूर कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। हंसने में  हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो तनाव जैसी मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से हम कई अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा,
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
बंता- घरवाली 
संता- मतलब? 
तबंता- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'...

जोक्स: साली- अच्छे पति की पहचान कैसे होती है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

हिंदी जोक्स: रिंकू ने बताई पत्नी की ऐसी परिभाषा, जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें