फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार हिंदी जोक्स: प्यार अंधा होता है, लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़ गए होश

Thu, 03 Sep 2026 10:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe stock
हिंदी चुटकुले: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।



लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है......



एक लड़का, लड़की से मिलने जाता है
लड़की- अभी मुझे छूना मत, हमारा प्यार पवित्र है
शादी के बाद जितना मर्जी छू लेना
लड़का- ठीक है अभी चलता हूं, 
शादी हो जाए तो फोन करके बता देना
लड़के की बात सुनकर लड़की के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
एक चोर, चोरी करने गया
तिजोरी पर लिखा था- तोड़ने की जरुरत नहीं
बटन दबाते ही पुलिस आ गई
पुलिस- तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है? 
चोर- मां कसम, आज इंसानियत पर से भरोसा उठ गया.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से कहा- हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली
भेंट स्वीकार कीजिए.....



फनी चुटकुले: शादी को लेकर पडिंत जी ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी


फनी जोक्स: सास-बहू अचार क्यों खा रही हो? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट 

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं? 
साली- क्योंकि शादी के बाद सारे गम
पति के हिस्से में आ जाते हैं और पत्नी
बे-गम हो जाती है
जीजा बेहोश........



साली- आपने मेरी दीदी में क्या देख कर शादी की?
जीजा- कुछ नहीं बस, बचपन से शौक था,
बड़े पंगे लेने का.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मालिक (नौकर से)- मच्छर मार दो, बहुत हो गए हैं
नौकर आलस में पड़ा रहा
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे 
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर- मच्छर तो कब के मार दिए, ये तो उनकी विधवाओं 
की रोने की आवाजें हैं.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें