फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: जज और महिला की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

Wed, 31 Jan 2024 02:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर इंसान हंसता रहता है, तो मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। इंसान को हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लकेर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? 
महिला- अब मैं क्या बोलूं...मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है, इस बारे में वही बता सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...


जोक्स हिंदी: संता से डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
पत्नी - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!


जोक्स: जब संता बंता को बांट रहा था ज्ञान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू  - पापा  तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा - बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू  - तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें