फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? जीजा ने दिया गजब का जवाब

Wed, 18 Mar 2026 06:41 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Hindi Jokes: हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते है हंसने और हंसाने...

एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली ने जीजा से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
जीजा- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना।

Jokes in Hindi: पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश

Funny Jokes: लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका? लड़के वालों की बात सुनते ही शादी कर दी कैंसिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक भिखारी को लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।
दूसरा भिखारी- तूने मंदिर क्यों बनवाया?
पहला भिखारी- इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।
दूसरा भिखारी- सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें