Funny Jokes: हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते है हंसने और हंसाने...
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!