Hindi Jokes: काम के बढ़ते दवाब के कारण कई बार आप नकारात्मक सोचने लगते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की कोशिश करनी चाहिए। आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति