फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 27 May 2022 04:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : Pixabay
आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को सेहतमंद रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में अपने लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते हैं, जिसके चलते लोग अक्सर तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हर रोज हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी खुद को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको भी हर रोज हंसने की आदत डालनी लेनी चाहिए। हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार अधिक तेजी से होने लगता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन की अधिक मात्रा पहुंचती है। इसलिए आज हम आपके लिए बेहद मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी नहीं कर सकती।
पति- मुझे बस यही साबित करना था।
विज्ञापन

2 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा,
बॉस – कहां थे अब तक?
टीटू – जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस – शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
टीटू – ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश
विज्ञापन

3 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

4 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
टीचर - बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए, तो
वो जरूर सफल होती है।
टिल्लू - रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
फिर क्या... टिल्लू की हुई जोरदार धुनाई।
विज्ञापन

5 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
10 डॉक्टर, 6 इंजीनियर और 1 टीचर
हेलीकॉप्टर की रस्सी से लटके हुए थे
पायलट वजन ज्यादा है, 1 आदमी को
रस्सी छोडनी पडेगी
टीचर ये कुर्बानी हम देंगे, क्योंकि हम
टीचर है…. तो बजाओ तालिया….
सभी डॉक्टर और इंजीनियर तालिया
बजाने लगे, वजन खुद ही कम हो गया
चाहे डॉक्टर बनो या इंजीनियर
गुरु तो आखिर गुरु होता है
विज्ञापन

6 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
बेरोजगारी से तंग आकर जो लोग
बाबाजी बन जाते है…
बाद में लोग उसी के पास
रोजगार के लिये ताबीज बनवाने
पहुंच जाते है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hindi Jokes: जब पति ने कही समझदार औरत से शादी करने की बात - फोटो : iStock
टीचर – आज मैं तुम्हें Noun पढ़ाऊंगी,
पप्पू चल तू खड़ा हो
पप्पू – जी मैडम…
टीचर – चल बता, लड़की सबसे
हँस के बात कर रही है
इसमें लड़की क्या है
पप्पू – जी… लड़की बिगड़ी हुई है,
सेटिंग करना चाहती है…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें