फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी से पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी, फिर जो हुआ जानकर लगाने लगेंगे ठहाके

Sat, 07 Mar 2026 08:41 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: काम के बढ़ते दवाब के कारण कई बार आप नकारात्मक सोचने लगते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की कोशिश करनी चाहिए। आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी नहीं कर सकती।
पति- मुझे बस यही साबित करना था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बाप- बेटा अगर ससुराल वाले स्कूटर दे तो कार मांगना, 
कूलर दे तो एसी मांगना, घर दे तो बंगला मागना…
बेटा- पापा अगर वो लड़की दे तो उसकी माँ को भी मांगलू क्या? 
बाप खुशी के मारे बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था-
कृपया यहां धू्म्रपान न करें, आपकी जिंदगी की
कोई कीमत हो न हो, पेट्रोल की कीमत बहुत है...!
 

Funny Jokes: देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? भाभी का जवाब पढ़कर गूंजने लगेंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!

Jokes in Hindi: मरीज से डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें