जोक्स हिंदी: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
डॉक्टर ने कहा -
इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा -
क्या कहा डॉक्टर ने...?
पत्नी बोली - कुछ नहीं,
अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!