फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: पत्नी ने सिंगापुर घूमने के लिए पति के सामने चलाया गजब का दिमाग, पढ़िए वायरल जोक्स

Sat, 19 Sep 2026 07:23 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसने से हमारे में सकारात्मक सोच आती है। इसकी वजह से हम नकारात्मक चीजों से दूर रहते हैं। अगर हमें तनाव भरी जिंदगी में भी खुश रहना है, सुबह और शाम हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
हिंदी जोक्स: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर।

पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी- थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...!
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब।
पत्नी- आपकी यही 'जान' कहने की आदत हमेशा मुझे रोक लेती है... 


चुटकुले: बैंगन खाने को लेकर साली ने जीजा को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं... 
पति- वाह! मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो...

मजेदार चुटकुले: पप्पू ने पड़ोसी को बताया अपनी खुशहाल जिंदगी का राज, पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगोगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
 तो मुझे रोज नयी तो मिलती।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें