Husband Wife Chutkule in Hindi: अगर आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर...