फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए, मैं कबसे वेट कर रही हूं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Sat, 07 Mar 2026 04:40 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक जोक्स पढ़ने को मिलते हैं। इन जोक्स को पढ़ने से मानसिक तनाव दूर होता है। अगर तनाव दूर रहता है, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 

 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां
गर्लफ्रेंड की बोलती हो गई बंद 
 
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक तांत्रिक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
तांत्रिक बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
तांत्रिक बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए..

Desi Chutkule: रिंकू ने पिंकी को बताया शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर, पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
मंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
मंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
मंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

Funny Jokes: एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? जीजा की बात सुनकर साली के उड़ गए होश
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें