फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पप्पू गया लड़की देखने, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 27 May 2021 05:33 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टप्पू ने पप्पू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?

पप्पू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड 
नहीं था...

टप्पू - तो?

पप्पू - जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : max pixel
नेहा - कल  तुम किटी पार्टी में क्यों नहीं आई?

रोशनी - यार कल मेरी BMW नहीं आई थी।

नेहा - BMW?

रोशनी - Bartan Majne wali (बर्तन माजने वाली)।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
रामू श्यामू आपस में बात कर रहे थे।

रामू - जब तुम्हारे बच्चे जायदाद का बंटवारा मागेंगे तो तुम क्या करोगे?

श्यामू - मैं कहूंगा व्हाट्सएप छोटे भाई का फेसबुक बड़े भाई का।

रामू अभी भी हैरान है!

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
टीचर - भारत की सबसे  खतरनाक नदी कौन सी है?

स्टुडेंट - भावना।

टीचर - कैसे?

स्टूडेंट - क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।

टीचर बेहोश!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (गुस्से में) - मैं घर छोड़
कर जा रही हूं।

पति (गुस्से में) - हां 'जान' छोड़ो अब।

पत्नी - बस आपकी यही 'जान' कहने 
की आदत ना मुझे हमेशा रोक लेती है!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - सुनिए जी, रात नींद में आप 
मुझे गालियां दे रहे थे?

पति - अरे नहीं मेरी जान, ये तुम्हारा
वहम होगा शायद!

पत्नी - कैसा वहम?

पति - यही कि मैं नींद में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें