फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बाप-बेटे की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 18 May 2023 03:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने नाराज होते हुये बोला 
नालायक अपनी औकात देखी है, जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
गोलू बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पिताजी– कहां हो बेटे? 
चिंटू– हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! 
आप कहां हो? 
पिताजी– ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं एक हाफ मेरा भी ले लेना..
 

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख पप्पू बोला...
पप्पू- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ, दिलवाले की औलाद...
Tik Tok की शुंटिग हो रही है...तेरी प्रेम कहानी की नहीं..

Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया था.... चैलेंज किसे कहते हैं...? 
चिंटू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और 
आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें