फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी चुटकुले: बेटी से पिता- तुम्हें कैसा लड़का चाहिए? फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Sun, 20 Sep 2026 08:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ दिनभर की थकान को भी दूर कर देते हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लेटेस्ट फनी जोक्स: हंसी न सिर्फ दिल को खुश करती है बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोल देती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।




पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो,
तुम्हारी शादी कर देते हैं
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी (शरमाते हुए)- पिंक कलर का.....




बेटी- शादी कब होती है?
पिता- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आपने कहा था ना की मेहनत इतनी
खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए
पिता- हां बेटा
बेटा- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
पिता बेहोश....



जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो, पढ़िए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाले मजेदार जोक्स


जोक्स: आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, सास ने दामाद को दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी ने पति को किचन में स्वीट डिश बनानी सिखाई 
पति- इसके बदले मांगो क्या गुरुदक्षिणा दूं तुम्हे?
पत्नी- पड़ोसन को दीदी बोलो......



पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए,
समय का पता ही नहीं चला
पति- देखते-देखते तुम्हे हुए होंगे,
मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ
मंदिर में जाकर भगवान से बोला-
बिछड़ा यार मिला दे ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है,
वहीं जाकर कंप्लेन दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें