फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बच्चे ने पापा से दस रुपये लेकर बताई रोने की वजह, कारण जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 29 Oct 2022 01:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हंसते मुस्कुराते रहने से तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता हैं। जिस तरह शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। उसी तरह हंसी भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए एक योग की तरह ही काम करती है, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बच्चा रो रहा था।
उसके पिता ने रोने का कारण पूछा।
बच्चा बोला - दस रुपये दो, तब बताऊंगा।
पिता ने बेटे को दस रुपये दे दिए और कहा - अब बताओ बेटे ! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला - मैं तो दस रुपये के लिए ही रो रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
छात्र - सर जी...
मास्टर - हां बोलो...
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है
छात्र- मैंने आज होमवर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अगर कोई सुबह-सुबह उठने में नखरे दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते।
मरीज- जी वही तो किया था।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीपू स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज घर जल्दी आ गए।
टीपू - हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया, तो टीचर ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
टीपू- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा था।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
चिंटू-  नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या?
गार्ड- हां हैं।
शराबी- निकाल लूं?
गार्ड- हां, निकाल लो
शराबी- लाओ, पेचकस है क्या, आज सारा कैश निकाल लूंगा. गार्ड बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें