फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी चुटकुले: ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर ने बुढ़िया से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 27 Sep 2026 08:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: कहते हैं कि हंसने से उम्र बढ़ती है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
देसी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स इन हिंदी: चुटकुले लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक आसान और लोकप्रिय माध्यम हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव के बीच एक मजेदार चुटकुला माहौल को हल्का बना सकता है और कुछ पल के लिए चिंताओं से ध्यान हटा सकता है। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....




बुढ़िया- ये मेरा पहला ऑपरेशन है, डॉक्टर साहब
डॉक्टर- घबराओ मत, यह मेरा भी पहला ही ऑपरेशन है
बुढ़िया बेहोश



बुढ़िया- मुझे जवान दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी है
कितने पैसे लगेंगे? 
डॉक्टर - 6 लाख रुपए
बुढ़िया- अगर प्लास्टिक मैं खुद लगा दूं तो?
डॉक्टर - फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा......

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ
छात्र- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की है दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पे
मास्टर जी बेहोश....
विज्ञापन

3 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
एक लड़का, लड़की से मिलने जाता है
लड़की- अभी मुझे छूना मत, हमारा प्यार पवित्र है
शादी के बाद जितना मर्जी छू लेना
लड़का- ठीक है अभी चलता हूं, 
शादी हो जाए तो फोन करके बता देना
लड़के की बात सुनकर लड़की के होश उड़ गए......



बीवी से लड़ने के लिए ताकत की दवाई लेने दुकानदार के पास पहुंचा पप्पू, पढ़िए धमाकेदार जोक्स


देसी जोक्स: कुम्भ मेले में पत्नी को लेकर गया पति, वजह पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

4 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी- जाओ छत पर बैठो
पति- लेकिन छत पर तो बहुत तेज धूप है
पत्नी- जब एक बार बोला जाओ छत पर 
पति- लेकिन क्या है? छत पर?
पत्नी- कुछ नहीं घर में बैठे-बैठे तुम,
मुझसे ज्यादा गोरे हो गए हो.......



पत्नी को मुस्कुराता देख पति बोला-
मुझे इतना मुस्कुरा कर क्यों देख रही हो?
पत्नी- खुद को अच्छा फील कराना हो तो सुबह उठो
अपने पति को देखो और सोचो
कितने लकी हैं ये जो इनको मैं मिली......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शादी के पहले मां ने बेटी को सलाह दी
मां- ध्यान रखना बेटी यदि पति पहली बार रूठे तो रब रूठे 
दूसरी बार रूठे तो दिल टूटे
तीसरी बार रूठे तो जग छूटे
बेटी- और अगर बार-बार ही रूठता ही रहे तो
मां- निकाल डंडा मार साले को जब तक डंडा न टूटे.....




(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें