फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो? जवाब सुनकर हो गया बहोश

Thu, 08 Oct 2026 06:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स:  तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
हिंदी जोक्स:  स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश रहें। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं,
कूटने में आसानी होती है
भाभी की बात सुनकर देवर बेहोश….
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...? 
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...! 
पत्नी- (चाय की चुस्की लेते हुए)- हां तो उसमें क्या हो गया, लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!
पति बेहोश

फनी जोक्स: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? चिंटू का जवाब सुनकर डे मारा डंडा
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था। 

जोक्स: प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे? प्रेमी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- मिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है। सारा घर हिल रहा है 
मिंटू- ओए,चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा। हम तो किराएदार हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें