हिंदी जोक्स: हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारी त्वचा खूबसूरत रहती है और चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। हंसते समय शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा कम होता है। हंसने और मुस्कुराने से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं जिससे कई बीमारियों से बचा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
चिंटू अपने डैडी के साथ घूमकर लौटा और...
मम्मी से बोला - मम्मी-मम्मी, पापा को लड़कियों की तरफ देखना अच्छा नहीं लगता,
जब भी सड़क पर कोई लड़की दिखती है, पापा अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं...
रवीश - आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक आंटी के लिए मुझसे अनपी सीट छोड़ने को कहा,
मां- बेटा यह तो अच्छी बात है, बड़ों का सम्मान करना चाहिए...
रवीश- मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था...।
एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से कहा- प्रिय, कान में कोई ऐसी मीठी बात कह दो जिससे मेरे पांव जमीन पर न पड़े,
प्रेमिका ने कहा- जाओ, फांसी लगा लो....