फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: संता ने सिरदर्द भगाने का बताया ऐसा उपाय, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 20 Aug 2023 01:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से आपका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने से आप सकारात्मक सोचते हैं जिसकी वजह से किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। जोक्स और चुटकुलों को लोगों को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास हंसने का समय नहीं है, तो समय दफ्तर में दोस्त के साथ हंसी मजाक करके हंस सकते हैं। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं तो आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

एक नए शादीशुदा जोड़े के घर कोई मेहमान बनकर आया,
दोनों पति-पत्नी ने बढ़-चढ़कर उनका स्वागत किया
चार-पांच दिन रहकर अतिथि चले गए
पत्नी (पति से)- क्यों जी, वे तुम्हारे कौन से रिश्तेदार थे?
पति यह सुनकर बेहोश हो गया, होश में आने के बाद…
पति- मैं तो समझ रहा था कि वे तुम्हारे रिश्तेदार हैं....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों?
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खाना पकाते समय पत्नी गुनगुनाकर
रोमांटिक अंदाज में अपने पति से बोली...
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम
पति ने भी रोमांटिक अंदाज में बोला...
अगर तुम जमाना छोड़ जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक मच्छर परेशान बैठा था...
दूसरे ने पूछा- भाई क्या हुआ तुझे?
पहला बोला- यार गजब हो रहा है,
चूहेदानी में चूहा,
साबुदानी में साबुन
लेकिन मच्छरदानी में आदमी सो रहा है...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें