फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टिंकू- तुम रो क्यों रही हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 20 Aug 2023 01:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद है। हंसने से इंसान तरोताजा महसूस करता है और थकावट दूर रहती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हसने के लिए कोई खास समय नहीं होता है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा...
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर...
पागल मत उतर..
ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है।
कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ।
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो।
आदमी- हमारी शादी की DVD
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था कि
भाई कुछ अलग करके दिखा...
गप्पू- फिर तूने क्या किया?
पप्पू- मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू गर्लफ्रेंड से- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड - मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है...
फिर भी यह उड़ नहीं रहा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चोलू ऑफिस में लेट पहुंचा,
बॉस- कहां थे अब तक?
चोलू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
चोलू ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खाना पकाते समय पत्नी गुनगुनाकर रोमांटिक अंदाज में अपने पति से बोली...
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम।
पति ने भी रोमांटिक अंदाज में बोला...अगर तुम जमाना छोड़ जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें