Hindi Jokes: हम सभी को जिस प्रकार से अच्छा खान-पान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, ठीक उसी तरह हंसी भी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप हर दिन हंसने रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू- आइए चाचा जी, चाय पीजिएगा।
चाचा बतोले- अरे ना रे, मैंने छोड़ दी चाय पीना।
पप्पू- क्या बात कर रहे हैं? क्यों?
चाचा बतोले- तेरी चाची, गंवार औरत, अनपढ़, बेवकूफ कहीं की।
पप्पू- क्या किया चाची जी ने?
चाचा बतोले - न जाने। कैसी चाय पीला दी? मेरी आंख फूट गई।
पप्पू- अरे चाचा.... न चाची की गलती है न चाय की, बस अगली बार जब चाय पीना तो कप से चम्मच निकाल लेना।