फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पानी मे पत्थर मार रहे लड़के से मेढक ने कहा कुछ ऐसा, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Tue, 17 Jun 2025 12:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

एक लड़का उदास बैठा पानी मे पत्थर मार रहा था 
तभी एक मेढक निकल कर बोला- पानी मे आ तेरी उदासी उतारू 
साले अपनी वाली के चक्कर मे मेरी वाली
का सिर फोड दिया......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरुरत पड़ी
तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- तुम लड़कियों की एक बात समझ नहीं आती
लड़की-  क्या
लड़का- अपने से 2-3 साल बड़े लड़को को अंकल बोलने वाली लड़कियां
शादी के बाद अपने से 7-8 साल बड़े पति को बेबी कह कर बुलाती हैं, 
तो बड़ा दुख होता है.......

पप्पू (गप्पू से)- कुछ लोग अपनी बीवी को मैडम बोलते हैं
मेरी मैडम ऐसी मेरी मैडम वैसी
पता नहीं चलता बंदे ने शादी की है, या स्कूल में एडमिशन लिया है

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है....


Hindi Jokes: बेटे से मां- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है? वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स, - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक- तुम्हें पक्षी के पैर देखकर बताना है कि कौन सा पक्षी है
चिंटू- मुझे नहीं पता सर
शिक्षक- तो तुम फेल हो गए, अपना नाम बताओ
चिंटू- आप भी मेरे पैर देखकर पता कर लो न सर....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें