स्वस्थ रहना है तो हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। जीवन में हंसी की कमी आपको तनावग्रस्त और उदास बना सकती है जिसका शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। हंसते रहने से पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है और खुश मन ही स्वस्थ शरीर का निर्माण करती है।
मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-खेलते रहते हैं वो अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ रहते हैं। यदि आप मन को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हंसने के तरीके ढूंढिए, आइए जोक्स के माध्यम से इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।